ब्राह्मण विरोधी नेता के कारण हो सकता है भाजपा को नुक्सान

0
118

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के एक ब्राह्मण विरोधी नेता के कारण भारतीय जनता पार्टी को जम्मू लोकसभा सीट पर नुक्सान हो सकता है।इस नेता के इशारे पर ही कुछ महीने पहले कुछ लोगों ने ब्राह्मणों को निशाना बनाते हुए ‘कुल्हाडु’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

 

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान सांसद व जम्मू लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी जुगल शर्मा ने भी आलाकमान को इस ब्राह्मण विरोधी नेता की शिकायत की है।मगर बावजूद इसके यह ब्राह्मण विरोधी नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रहा है।

यहां यह बताना ज़रूरी है कि यह ब्राह्मण विरोधी नेता जुगल किशोर शर्मा से पुरानी रंजिश रखता है।इस नेता ने जुगल किशोर शर्मा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है।

 

यह ब्राह्मण विरोधी नेता लगातार ब्राह्मण बिरादरी के खिलाफ काम करता रहा है और इसके इशारे पर टोल प्लाज़ा आंदोलन के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ ज़हर भी उगला गया था।सोशल मीडिया पर अभी भी ऐसे कई वीडियो उपलब्ध हैं जिसमें टोल प्लाज़ा आंदोलन के दौरान ब्राह्मणों के बारे में अपशब्द कहे गए थे।

ये ब्राह्मण विरोधी नेता अभी कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी में आया है। इससे पहले जिंस पार्टी में था उसमें भी इसने कई ब्राह्मण नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने का काम किया।बाद में इस नेता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here